अक्षय कुमार ने बताया, जब उनके घर पर अमिताभ बच्चन पर गिर गया था पानी

केबीसी-18 के मंच पर अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक पुराना वाकया साझा किया। अक्षय ने बताया कि एक बार अमिताभ उनके लोखंडवाला वाले घर पर आए थे, तभी उनके घरेलू सहायक से गलती से 4 गिलास पानी अमिताभ पर गिर गया। अक्षय के अनुसार, 'वह लड़का इलाहाबाद का रहने वाला था और उसे यकीन ही नहीं हुआ कि वह अमिताभ बच्चन को पानी सर्व कर रहा है। घबराहट में उसने चारों गिलास उन पर ही गिरा दिए। बाद में मैंने उन्हें अपना कुर्ता पहनने के लिए दिया था।'

by shortkt.com
3 घंटे पहले
अक्षय कुमार ने बताया, जब उनके घर पर अमिताभ बच्चन पर गिर गया था पानी | ShortKT