अकेलापन शराब और स्मोकिंग से भी ज्यादा खतरनाक, डॉक्टर ने किया आगाह

डॉक्टर एरिक बर्ग ने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी है कि स्वास्थ्य के लिहाज से अकेलापन, शराब, धूम्रपान, मोटापा और शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने की तुलना में कहीं अधिक हानिकारक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अकेलापन महसूस करने पर शरीर खुद को पूरी तरह से स्वस्थ नहीं रख पाता। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकेलेपन की वजह से हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
अकेलापन शराब और स्मोकिंग से भी ज्यादा खतरनाक, डॉक्टर ने किया आगाह | ShortKT