अंतरिक्ष से ली गई दिल के आकार की झील की फोटो वायरल

फ्रांसीसी एस्ट्रोनॉट सोफी एडेनो ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर अपने 171वें दिन सोशल मीडिया पर एक दिल के आकार वाली झील की फोटो पोस्ट की है। सोफी ने इसके साथ लिखा, "मेरा दिमाग समझता है कि यह सिर्फ एक भ्रम है, लेकिन मेरा दिल कह रहा है कि धरती हमें कोई संदेश दे रही है। यह झील हमें याद दिलाती है कि दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिनकी हमें देखभाल और सुरक्षा करने की जरूरत है।"

by shortkt.com
5 घंटे पहले
अंतरिक्ष से ली गई दिल के आकार की झील की फोटो वायरल | ShortKT