अंतरिक्ष से दिखा अद्भुत नजारा: भारत से चीन तक फैली 3500 किमी लंबी बादलों की लकीर
भारत के INSAT-3DS मौसम उपग्रह ने एक अनोखी तस्वीर ली है। इसमें बादलों की एक विशाल पट्टी नजर आ रही है, जिसकी लंबाई लगभग 3,500 किलोमीटर है। यह पट्टी हिमालय और पश्चिमी चीन से निकलकर भारत के मध्य हिस्सों तक पहुंची है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज मानसूनी तूफानों और ऊंचाई पर बहने वाली शक्तिशाली हवाओं की वजह से बादलों का यह लंबा घेरा तैयार हुआ है।