अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: 16 वर्षों में बाघों की आबादी में दोगुने से ज्यादा का इजाफा, IFS अधिकारी प्रवीण ने दी जानकारी

इंटरनैशनल टाइगर डे के मौके पर IFS अधिकारी प्रवीण कसवां ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया है। कसवां ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत में जंगली बाघों की तादाद साल 2006 में 1,411 थी, जो 2022 तक बढ़कर 3,682 पर पहुंच गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी दुनिया के कुल जंगली बाघों में से 75% भारत में पाए जाते हैं और वर्तमान में देश के भीतर 58 टाइगर रिज़र्व मौजूद हैं।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: 16 वर्षों में बाघों की आबादी में दोगुने से ज्यादा का इजाफा, IFS अधिकारी प्रवीण ने दी जानकारी | ShortKT