अंडरवियर पहनकर टूटी-फ्रूटी बनाने का वीडियो वायरल, गंदगी देख भड़के लोग
टूटी-फ्रूटी बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसे देखकर लोग खाने की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हैं। इस क्लिप में कर्मचारी सिर्फ अंडरवियर पहने हुए नजर आ रहे हैं और वे गंदे पानी में फलों के टुकड़ों को साफ कर रहे हैं, जबकि आसपास काफी कचरा फैला हुआ है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक X यूजर ने लिखा, 'बाहर का खाना तो दूर, अब तो इसे छूने की भी हिम्मत नहीं होती।'