अंटार्कटिका में 40 साल बाद जीवाश्म की पहचान, डायनासोर की हड्डी निकली
लगभग 40 वर्षों से एक संग्रहालय की दराज में रखा एक जीवाश्म अब अंटार्कटिका में पाई गई पहली डायनासोर की हड्डी के तौर पर पहचाना गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसे साल 1985 में जेम्स रॉस आइलैंड से खोजा गया था। उस वक्त वैज्ञानिक इसकी सही पहचान नहीं कर पाए थे और इसे किसी समुद्री जीव का अवशेष समझकर सुरक्षित रख दिया गया था।