अंटार्कटिका के 'ब्लड फॉल्स' से बहने वाले लाल पानी का सदी पुराना राज खुला

अंटार्कटिका के ब्लड फॉल्स को लेकर चला आ रहा 100 साल पुराना सस्पेंस अब खत्म हो गया है। टेलर ग्लेशियर से निकलने वाला लाल रंग का पानी असल में खून नहीं, बल्कि लोहे से भरपूर खारा पानी है। यह पानी ग्लेशियर के नीचे दबा रहता है और जैसे ही हवा के संपर्क में आता है, इसका रंग लाल-भूरा हो जाता है। इसमें नमक की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे इसका फ्रीजिंग पॉइंट कम हो जाता है और जमा देने वाली ठंड के बावजूद यह पानी तरल रूप में ही बहता रहता है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
अंटार्कटिका के 'ब्लड फॉल्स' से बहने वाले लाल पानी का सदी पुराना राज खुला | ShortKT