Zara की नई पैंट बनी मुसीबत, लोग दे रहे 'यमराज' का नाम
फैशन ब्रांड Zara द्वारा पेश किए गए 'फ्लोइंग वाइड लेग ट्राउजर्स' सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हुए थे, लेकिन अब ये पैंट 'डेथ पैंट्स' या 'लीथल ट्राउजर्स' के नाम से चर्चा का विषय बन गए हैं। कई ग्राहकों का कहना है कि इन पैंट्स की वजह से वे गिर गए और उन्हें चोट लगने के साथ ही पैर में फ्रैक्चर भी हुआ है। Zara की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।