Wai-Wai बनाने वाली कंपनी पर FSSAI की सख्ती, 'वेज भुजिया' का प्रोडक्शन बंद करने के निर्देश

Wai-Wai नूडल्स की निर्माता कंपनी सीजी फूड्स इंडिया को FSSAI ने 'वेज भुजिया नमकीन' बनाने से रोक दिया है। अजमेर में स्थित कंपनी के प्लांट में छापेमारी के दौरान नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसमें बिना लाइसेंस के काम करना, असुरक्षित उत्पादन प्रक्रिया और पैकेजिंग पर गलत तारीखें डालना शामिल है। इस कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने 32,107.2 किलो माल ज़ब्त किया है और एक्सपायर हो चुके उत्पादों की 1,925 पेटियां भी अपने कब्जे में ले ली हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
Wai-Wai बनाने वाली कंपनी पर FSSAI की सख्ती, 'वेज भुजिया' का प्रोडक्शन बंद करने के निर्देश | ShortKT