महागामा एसडीपीओ बरुन रजके ने मेहरमा थाने का किया निरीक्षण, वारंटियों को पकड़ने और गश्ती बढ़ाने के दिए निर्देश
महागामा एसडीपीओ बरुन रजके ने मेहरमा थाना का निरीक्षण कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर को वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने, फरार अपराधियों की कुर्की-जब्ती करने और रात में गश्ती तेज करने को कहा। साथ ही, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और चौक-चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।