केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ने परीक्षा में मारपीट का आरोप लगाते हुए सदर थाने में दर्ज कराई शिकायत
सहरसा के केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा ने परीक्षा के दौरान उत्तर लिखने को लेकर हुई मारपीट का आरोप लगाया है। छात्रा ने पिता के साथ सदर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा के पिता ने बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।