UPI पेमेंट में अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर, NPCI ने बैंकों और ऐप्स के साथ शुरू की चर्चा

डिजिटल-पर्सनल-डेटा-प्रोटेक्शन (DPDP) कानून के मद्देनजर यूजर्स की निजता को और सुरक्षित बनाने के लिए NPCI बैंकों और UPI ऐप्स के साथ विचार-विमर्श कर रही है। NPCI ने ऐप्स को निर्देश दिए हैं कि वे मोबाइल नंबर, UPI ID और अकाउंट नंबर को मास्क करें। इस बदलाव के बाद, किसी भी यूजर को दूसरे का पूरा मोबाइल नंबर नहीं दिखेगा, बल्कि केवल आखिरी के 4 अंक ही दिखाई देंगे। इस नई व्यवस्था को लागू करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर निर्धारित की गई है।

by shortkt.com
4 hours ago
UPI पेमेंट में अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर, NPCI ने बैंकों और ऐप्स के साथ शुरू की चर्चा | ShortKT