UPI पेमेंट पर नया अपडेट: ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर लग सकता है शुल्क

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दो हफ्तों में ₹2,000 से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाया जा सकता है। वित्त मंत्रालय इस बारे में जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। हालांकि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कर दिया है कि इस चार्ज का असर आम लोगों पर नहीं पड़ेगा और ग्राहकों के लिए यूपीआई सेवाएं पहले की तरह ही मुफ्त बनी रहेंगी।

by shortkt.com
5 hours ago
UPI पेमेंट पर नया अपडेट: ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर लग सकता है शुल्क | ShortKT