UPI ऑटोपे से कट रहे हैं पैसे? एक यूजर ने बताया कैसे चुपचाप खाली हो रहा है आपका अकाउंट

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की पोस्ट ने UPI ऑटोपे के जरिए होने वाले छोटे-छोटे ऑटोमैटिक ट्रांजेक्शन को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। उनका कहना है कि बहुत से लोग इस बात से अनजान रहते हैं और हर महीने ₹79 जैसी राशि उनके खाते से कट जाती है। यूजर के मुताबिक, जब उन्होंने अपनी मां के फोन की जांच की, तो उन्हें कई ऐसे एक्टिव ऑटोपे मैंडेट मिले जो किसी फ्री ट्रायल को शुरू करते समय गलती से मंजूर हो गए थे।

by shortkt.com
6 hours ago
UPI ऑटोपे से कट रहे हैं पैसे? एक यूजर ने बताया कैसे चुपचाप खाली हो रहा है आपका अकाउंट | ShortKT