बोधगया में अवैध मठों के निर्माण पर पटना हाई कोर्ट सख्त, नगर परिषद को दी अंतिम चेतावनी
पटना हाई कोर्ट ने बोधगया में अवैध बौद्ध मठों और निर्माणों पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने नगर परिषद को 20 जुलाई तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है। एसोसिएशन के महासचिव सुदामा कुमार ने बताया कि कई मठ बिना नक्शे के गेस्ट हाउस व दुकानें चला रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। कोर्ट ने ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।