UK में पाकिस्तान की U-19 क्रिकेट टीम को प्रदर्शनकारियों ने समझा शरणार्थी, होटल के बाहर हुआ हंगामा
यूके के पोर्ट्समाउथ में इमिग्रेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम को गलती से शरणार्थी समझ लिया और उनके होटल के बाहर इकट्ठा हो गए। इस स्थिति को देखते हुए रिफॉर्म काउंसलर जॉर्ज मैडगविक ने होटल स्टाफ और टीम के कोच से चर्चा की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि, 'आप गलतफहमी का शिकार हैं, यह एक क्रिकेट क्लब है।' इसके बाद प्रदर्शनकारी कुछ ही मिनटों में वहां से हट गए।