UGC NET की तीन परीक्षाएं फिर से आयोजित होंगी, NTA ने जारी की नई तारीखें
UGC-NET जून-2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के पेपर में त्रुटियों की ढेरों शिकायतें मिलने के बाद NTA ने इन्हें दोबारा कराने का निर्णय लिया है। अंग्रेजी और कॉमर्स की दोबारा परीक्षा 9 सितंबर को, जबकि समाजशास्त्र का पेपर 10 सितंबर को लिया जाएगा। NTA का कहना है कि इन पेपरों में मौजूद बड़ी खामियों को केवल प्रश्नों को हटाकर सुधारा नहीं जा सकता, इसलिए दोबारा परीक्षा लेना ही एकमात्र विकल्प है।