UGC NET आंसर की: NTA ने फीस रिफंड को लेकर स्थिति स्पष्ट की
UGC NET की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की फीस को लेकर NTA ने स्पष्टीकरण जारी किया है। एजेंसी के अनुसार, प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क निर्धारित है, जिसे चुनौती सही साबित होने पर वापस कर दिया जाता है। NTA का कहना है कि एक भी उम्मीदवार की ओर से दी गई सही चुनौती का असर लाखों परीक्षार्थियों के रिजल्ट पर पड़ सकता है।