TCS धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी निदा खान को मिली जमानत

महाराष्ट्र के नासिक की एक अदालत ने कथित TCS धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी निदा खान को मेडिकल आधार पर राहत देते हुए जमानत दे दी है। निदा खान के वकीलों ने अदालत को जानकारी दी कि वह गर्भवती हैं, साथ ही पुलिस इस मामले में पहले ही चार्जशीट जमा कर चुकी है। इन तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने कहा कि अब निदा को हिरासत में रखकर पूछताछ करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

by shortkt.com
5 hours ago
TCS धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी निदा खान को मिली जमानत | ShortKT