T20I में 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन हैं?

शनिवार को इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (134) के नाम है। उनके बाद जसप्रीत बुमराह 121 विकेट के साथ दूसरे और हार्दिक पंड्या 114 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

by shortkt.com
3 hours ago
T20I में 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन हैं? | ShortKT