T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम से ड्रॉप होने पर सूर्यकुमार यादव ने दी प्रतिक्रिया
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद टीम से बाहर किए जाने को लेकर सूर्यकुमार यादव ने अपनी बात रखी है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, "मैं सोच रहा था कि यह कैसे संभव है? यह कैसे हो सकता है? हमने तो अभी वर्ल्ड कप जीता है।" सूर्यकुमार ने बताया कि टीम की घोषणा से दो-तीन दिन पहले ही चयनकर्ताओं ने उन्हें सूचित कर दिया था कि अब टीम को आगे बढ़ने की जरूरत है।