SGB 2020-21 सीरीज़-XI: निवेशकों को मिला 200% का बंपर मुनाफा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2020-21 सीरीज़-XI के लिए समय से पहले रिडेम्प्शन मूल्य ₹14,564 प्रति यूनिट निर्धारित किया है। जब यह सीरीज़ जारी की गई थी, तब ऑनलाइन निवेश करने वालों को यह ₹4,862 प्रति ग्राम की दर से मिला था। इस हिसाब से निवेशकों को अब लगभग 200% का रिटर्न प्राप्त होगा। इसका मतलब यह है कि अगर किसी ने उस समय ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो आज उसकी कीमत बढ़कर करीब ₹3 लाख हो गई होती।