SEBI ने CAS में बदलाव की संभावना को नकारा, मौजूदा व्यवस्था बनी रहेगी
Bankex की एक्सपायरी के दौरान Put ऑप्शन में अंतिम कुछ मिनटों में ₹6 से बढ़कर ₹1,000 तक पहुंचने की हलचल के बाद, SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने स्पष्ट किया है कि CAS में कोई फेरबदल नहीं होगा और यह सिस्टम पहले की तरह काम करता रहेगा। गौरतलब है कि CAS दोपहर 3:15 बजे के बाद का 20 मिनट का एक क्लोजिंग ऑक्शन सेशन है, जिसके जरिए शेयरों की क्लोजिंग कीमत निर्धारित की जाती है।