SBI फंड IPO का साइज क्यों कम हुआ? ₹1,880 करोड़ की कटौती के पीछे की वजह
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने अपने आईपीओ में ऑफर फॉर सेल (OFS) के हिस्से को घटाकर 4.89% कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला किसी नकारात्मक वजह से नहीं, बल्कि रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा करने के अगले ही दिन प्री-आईपीओ राउंड के जरिए 30 बड़े घरेलू और विदेशी निवेशकों से ₹1,880 करोड़ जुटाने के कारण लिया गया है। इस बदलाव की वजह से आईपीओ में पेश किए जाने वाले शेयरों की संख्या 20.37 करोड़ से कम होकर 17.09 करोड़ रह गई है।