SBI फंड मैनेजमेंट ने प्री-आईपीओ राउंड में 30 निवेशकों से जुटाए ₹1655 करोड़
एसबीआई फंड मैनेजमेंट ने अपने आईपीओ से पहले 30 निवेशकों के जरिए ₹1655 करोड़ की राशि हासिल कर ली है। कंपनी का आईपीओ 14 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, जिसके माध्यम से कुल ₹11,692 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की इस सब्सिडियरी कंपनी के आईपीओ में पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है, जिसके लिए प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया गया है।