SBI ने बल्क FD पर ब्याज दरों में की कटौती, जानें नई दरें
देश के प्रमुख सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक ने ₹3 करोड़ या उससे अधिक की घरेलू बल्क टर्म डिपॉजिट पर चुनिंदा अवधियों के लिए ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट तक घटा दिया है। इसके अलावा, 180 से 210 दिनों की अवधि वाली बल्क FD पर ब्याज दर में 10 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई है।