SBI ग्राहकों के लिए नया नियम: 1 अक्टूबर से 4 से अधिक बार पैसे निकालने पर लगेगा शुल्क
भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट होल्डर्स के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में संशोधन किया है। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर से एक महीने में केवल शुरुआती 4 बार कैश निकालना ही फ्री होगा। इसके बाद प्रत्येक निकासी पर ग्राहकों को ₹15 और साथ में जीएसटी (GST) का भुगतान करना होगा। बता दें कि BSBD खातों में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है।