SBI क्लर्क के 1538 बैकलॉग पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैकलॉग क्लर्क की रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 1538 पदों पर योग्य आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन तय परीक्षा और अन्य चरणों के आधार पर किया जाएगा।