भारतीय स्टेट बैंक (SBI) वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान करीब 12,000 लोगों को नौकरी पर रखेगा। बैंक के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने बताया कि ये भर्तियां क्लर्क और ऑफिसर पदों के लिए होंगी। अपनी विस्तार रणनीति के तहत बैंक हर साल 200 से 250 नई शाखाएं भी शुरू करेगा। बता दें कि इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 में SBI ने कुल 25,633 लोगों को नियुक्त किया था।