RSS के कार्यक्रम पर न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी का बयान, कहा- समर्थन नहीं, पर रद्द करने का अधिकार स्पष्ट नहीं
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में होने वाले RSS प्रमुख मोहन भागवत के आयोजन को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस रैली का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि शहर के पास किसी निजी कार्यक्रम को रोकने की शक्ति है या नहीं। ममदानी ने आगे कहा कि उन्हें भारत की पहचान एक 'धर्मनिरपेक्ष गणराज्य' के रूप में सिखाई गई थी।