RRR फेम गायक काल भैरव और काव्या कल्याणराम ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

गायक काल भैरव और एक्ट्रेस काव्या कल्याणराम ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। काव्या के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए भैरव ने कैप्शन में लिखा, "तुम्हारे साथ बिताया हुआ वक्त पहाड़ों के बीच बैठकर बहती हुई नदी को निहारने जैसा सुकून देता है।" बता दें कि काल भैरव ने फिल्म 'RRR' के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'नाटू नाटू' को राहुल सिपलीगंज के साथ अपनी आवाज दी थी।

by shortkt.com
6 hours ago
RRR फेम गायक काल भैरव और काव्या कल्याणराम ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर | ShortKT