PMCH प्रिंसिपल का पलटवार: जला पेट दिखाकर बोले- ये तानाशाही, CM-PM तक जाऊंगा
PMCH के पूर्व प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपना जला पेट दिखाकर कहा कि उन्हें बिना सुने हटाया गया, यह तानाशाही है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव को फोन करने पर जवाब न मिलने का आरोप लगाया। डॉ. सिंह ने CM, PM और स्वास्थ्य मंत्री से निष्पक्ष जांच की अपील की। उन्होंने VRS की मांग करते हुए कार्रवाई को जलन और राजनीति से प्रेरित बताया।