PoK में 34 प्रदर्शनकारियों की मौत पर पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, कहा- वे भारत जैसे दुश्मन हैं
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 34 प्रदर्शनकारियों की मौत को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों की तुलना "भारत जैसे दुश्मन" से की और कहा कि इस तरह के लोगों के साथ कोई बातचीत नहीं की जा सकती। दूसरी तरफ, मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनैशनल ने प्रदर्शनकारियों पर किए गए जानलेवा बल प्रयोग की आलोचना की है और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।