PoK में हिमस्खलन की चपेट में आने से मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का निधन
एक्सपीडिशन फर्म एलीट एक्सपीड के अनुसार, नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल 'निम्स' पुर्जा की PoK स्थित ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के दौरान जान चली गई। वे 10 लोगों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ पर्वतारोहण कर रहे थे। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से बचाव कार्यों में काफी बाधा आई। गौरतलब है कि पुर्जा के नाम दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों को सबसे कम समय में फतह करने का रिकॉर्ड दर्ज है।