PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना का कहर, चश्मदीदों ने बताया मंजर
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट में लोगों का कहना है कि जब प्रदर्शनकारी मुज़फ्फराबाद की तरफ कूच करने की तैयारी कर रहे थे, तब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उन पर बेतहाशा गोलियां बरसाईं। घटना के एक चश्मदीद ने आपबीती सुनाते हुए कहा, "चारों तरफ सिर्फ शव ही शव पड़े हैं। मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर यहां पहुंचा हूं। अपनों के शव उठाते-उठाते हमारे कंधे जवाब दे गए हैं।"