PM मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को बताया दुनिया की सबसे शक्तिशाली और लंबी ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को वैश्विक स्तर पर सबसे लंबी और ताकतवर ट्रेन करार दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि 3,200-हॉर्सपावर की क्षमता वाली इस ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं, जबकि अन्य देशों में संचालित होने वाली हाइड्रोजन ट्रेनों में आमतौर पर केवल 3 से 4 कोच ही होते हैं। पीएम मोदी के अनुसार, इस ट्रेन का निर्माण एक भारतीय कंपनी द्वारा किया गया है और इसे पूरी तरह से देश के इंजीनियरों ने डिजाइन किया है।