PM मोदी को गाली देने वाली छात्रा के समर्थन में उतरे सौरव दास, जानें क्या कहा
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर 25 वर्षीय रुचिका सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव दास ने कहा कि रुचिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर गाली देना कब से अपराध की श्रेणी में आ गया है। दास ने पुलिस से मांग की कि वे उन नेताओं के खिलाफ एक्शन लें जिन पर पहले से आपराधिक केस दर्ज हैं और युवाओं को बेवजह परेशान करना बंद करें।