OTT पर 'टॉक्सिक' की मुश्किलें बढ़ीं, खराब प्रदर्शन के चलते ₹30 करोड़ का मिला ऑफर
फिल्म 'टॉक्सिक' के निर्माता इसे OTT पर रिलीज करने से पहले दोबारा एडिट करने की सोच रहे हैं। खबरों की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कमजोर प्रदर्शन के बाद अब OTT राइट्स के लिए इसे केवल ₹30 करोड़ की पेशकश मिल रही है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले मेकर्स ने कथित तौर पर ₹150 करोड़ का एक बड़ा ऑफर ठुकरा दिया था।