OTT पर 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' का दबदबा, 3.85 करोड़ व्यूज़ के साथ 'धुरंधर' को पछाड़ा
ऑडियंस रिसर्च फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने साल 2026 की पहली छमाही के लिए OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों और शोज की लिस्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' 3.8 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल करके टॉप पर बना हुआ है। वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 3.52 करोड़ व्यूज के साथ दूसरे स्थान पर रही।