OpenAI का अपडेट: ChatGPT पर फ्री यूजर्स के लिए टेक्स्ट चैटिंग हुई अनलिमिटेड
ओपनएआई ने जानकारी दी है कि आने वाले हफ्ते से चैटजीपीटी पर टेक्स्ट-आधारित बातचीत के लिए कोई सीमा नहीं होगी। यह बदलाव सिर्फ साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स के लिए है, जबकि अन्य फीचर्स पर पुरानी पाबंदियां बनी रहेंगी। साथ ही, कंपनी ने यह भी बताया है कि फ्री और गो अकाउंट्स के लिए अब GPT-5.6 लूना नया डिफॉल्ट मॉडल होगा।