ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए किन टीमों ने पक्की की अपनी जगह?
ODI वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का नाम तय हो गया है। साउथ अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे ने मेजबान होने के नाते सीधे एंट्री पाई है। हालांकि, को-होस्ट होने के बावजूद नामीबिया को सीधे क्वॉलिफिकेशन नहीं मिला है। कुल 14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की बची हुई सीटों के लिए बाकी टीमें क्वॉलिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए चुनी जाएंगी।