NTPC में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों के लिए आवेदन शुरू, ₹2 लाख तक का वेतन

एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के 135 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्तियां इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभागों में की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 26 अगस्त तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर का पद ई4 ग्रेड के अंतर्गत आता है, जिसके लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹70,000 से ₹2 लाख तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कंपनी की नीतियों के अनुसार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, अन्य सुविधाएं, चिकित्सा लाभ और अन्य अनुलाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

by shortkt.com
12 hours ago
NTPC में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों के लिए आवेदन शुरू, ₹2 लाख तक का वेतन | ShortKT