समस्तीपुर: अश्लील गाना बजाने से रोकने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 26 पर केस दर्ज, परिजनों का प्रदर्शन

समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र में डीजे पर अश्लील भोजपुरी गीत बजाने का विरोध करने पर 23 वर्षीय विजय कुमार पंडित की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार शाम एक शादी समारोह में हुई। परिजनों ने मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने NH-322 जाम किया और थाना गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने 11 नामजद और 15 अज्ञात समेत 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by shortkt.com
2 months ago