दरभंगा में पोखर में डूबने से 8वीं की छात्रा की मौत, बेटी को बचाने में मां की हालत गंभीर
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। गड्ढा पोखर में कपड़े धोते समय 8वीं की छात्रा सावित्री कुमारी (16) फिसलकर डूब गई। उसे बचाने कूदी मां फूल कुमारी देवी (50) की हालत गंभीर है और उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने मां को बचाया। रविवार सुबह महाजाल से तलाश के बाद सावित्री का शव बरामद हुआ। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में मातम पसरा है।