NEET UG रिएग्ज़ाम के नतीजे 20 जुलाई तक आने की उम्मीद: रिपोर्ट
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि NEET UG की दोबारा हुई परीक्षा के परिणाम 20 जुलाई तक घोषित किए जा सकते हैं। यह रिएग्ज़ाम 21 जून को हुआ था। गौरतलब है कि इससे पहले 3 मई को ली गई NEET UG की परीक्षा को पेपर लीक के दावों के चलते रद्द कर दिया गया था।