NEET-UG को JEE की तर्ज पर दो चरणों में कराने पर विचार कर रही है सरकार
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि NEET-UG परीक्षा को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) में बदलने का विकल्प तलाशा जा रहा है। इसके अलावा, इसे JEE (मेन्स और ऐडवांस्ड) की तरह दो अलग-अलग चरणों में आयोजित करने पर भी चर्चा चल रही है। सरकार का कहना है कि इस संबंध में कोई भी फैसला एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स की सिफारिशों की जांच-परख करने के बाद ही लिया जाएगा।