NEET PG 2026: परीक्षा अब एक ही शिफ्ट में, घर के करीब मिलेंगे सेंटर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि NEET PG-2026 की परीक्षा अब एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। साथ ही, छात्रों को उनके घर के नजदीक ही परीक्षा केंद्र दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को 30 अगस्त को होने वाली परीक्षा से लगभग तीन हफ्ते पहले उनके परीक्षा शहर के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 180 सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए छात्रों को 210 मिनट का समय मिलेगा।