बेगूसराय में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 2 किशोरों की मौत
बेगूसराय के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार पत्थर घाट पर गुरुवार को नहाने के दौरान पैर फिसलने से दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद 17 वर्षीय दीपक कुमार और 13 वर्षीय मोहम्मद समसाद के शव निकाले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।