Nawada: युवक के साथ मारपीट कर आंख फोड़ी, शराब बिक्री की सूचना देने का आरोप, दो गिरफ्तार
नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में शराब बिक्री की सूचना पुलिस को देने के आरोप में युवक सूरज कुमार गुप्ता की बांयी आंख मारपीट कर फोड़ दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपितों बासुदेव मांझी और राकेश मांझी को गिरफ्तार किया है। घायल युवक को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।